अस्पताल में भर्ती होने के अफवाहों पर नसीरुद्दीन शाह बोल, मैं ठीक हूं और घर पर हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

मुंबई। देशभर में लगे लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को खारिज करते हुए, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वह ‘‘ठीक’’ हैं और घर पर हैं। फेसबुक पोस्ट में 69 वर्षीय शाह ने लोगों को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं और उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मैं ठीक हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं घर पर हूं और लॉकडाउन का पालन कर रहा हूं। कृपया किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करें।’’ अभिनेता के छोटे बेटे विवान शाह ने भी अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों को खारिज कर दिया। विवान ने पीटीआई-से कहा, ‘‘वह ठीक हैं। ये सिर्फ अफवाहें हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर