अगर बल्लेबाज मेरे खिलाफ रक्षात्मक होकर खेलते हैं तो खुशी होती है : Nathan Lyon

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2023

विकेट चटकाने की उम्मीद में ज्यादातर स्पिनर एक या दो ‘बाउंड्री’ के लिये हिट किये जाने से परेशान नहीं होते लेकिन अनुभवी आस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन तब खुश होते हैं जब बल्लेबाज उनके खिलाफ रक्षात्मक होकर खेलने लगते हैं। आस्ट्रेलिया के लिये खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर लियोन ने गुरूवार को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करते हुए 64 रन देकर आठ विकेट झटके।

लियोन ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि अगर खिलाड़ी मुझ पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करता है तो मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होगी। टेस्ट इतिहास में मेरे खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लग चुके हैं इसलिये मैं छक्का जड़े जाने को लेकर डरता नहीं हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी चुनौती होती है लेकिन मुझे इससे परेशानी नहीं होती। लेकिन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है कि खिलाड़ी आपके खिलाफ रक्षात्मक होकर खेलने लगे। ’’

उनके प्रदर्शन में सबसे शानदार चीज यही रही कि उन्होंने सभी विकेट ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी से लिये। हालांकि कुछ लोग इसे नकारात्मक रणनीति के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि काफी लोग इसे (राउंड द विकेट गेंदबाजी को) नकारात्मक मानते हैं। पर मैं इसे इसके उलट देखता हूं। मुझे लगता है कि यह काफी आक्रामकता भरी होती है। ’’ लियोन हमेशा ही भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हैं जो अपना सर्वश्रेष्ठ आस्ट्रेलिया के खिलाफ करते हैं। पुजारा ने 142 गेंद में 59 रन की पारी खेली और टीम के अन्य बल्लेबाजों की तुलना में सहजता से खेले जबकि अन्य जूझते नजर आये।

लियोन ने कहा, ‘‘वह अविश्वसनीय क्रिकेटर है। वह जिस तरह से खेलता है, मैं उसका काफी सम्मान करता हूं। उसे कुछ भी डिगा नहीं सकता, भले गाबा की उछाल भरी पिच हो या फिर इंदौर की स्पिन लेती पिच। वह इनसे निपटने का अपना तरीका ढूंढ ही लेता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ी उनके बल्लेबाजी के तरीके से सीख सकते हैं। वह रिवर्स स्वीप या इस तरह के शॉट नहीं खेलते। लेकिन उनका डिफेंस अविश्वसनीय होता है। मेरी नजर में टेस्ट क्रिकेट रक्षात्मक होकर खेलने पर ही आधारित है। हमने एक बार फिर एक और चुनौतीपूर्ण विकेट पर उनके खेल का स्तर देखा।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई