नागरिकों और उनकी संस्कृति से बनता है राष्ट्र: NEP 2022 के 2 साल पूरे होने पर बोले अमित शाह

By अनुराग गुप्ता | Jul 29, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दो साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी लोग अलग-अलग दृष्टि देखते हैं। कोई इसमें रोजगार देखता है, कोई बच्चों की अभिव्यक्ति दिखती है, किसी को बेरोजगारी की समस्या का समाधान इत्यादि चीजें दिखाई देती होंगी।

अमित शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बहुत कम शब्दों में अच्छे तरीके से शिक्षा का उद्देश्य आलिखित किया था। जो शिक्षा आमजन को जीवन के संघर्ष के लिए समर्थ नहीं बनाती, जो शिक्षा बच्चे को चरित्रवान नहीं बनाती, जो शिक्षा बच्चे में परोपकार का भाव नहीं पैदा करती वे शिक्षा, शिक्षा कहलाने के लायक नहीं है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई