राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार’ 28 सितंबर को रिलीज होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2018

मुंबई। रीमा दास की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार’ 28 सितंबर को देशभर में रिलीज होने वाली है। ‘विलेज रॉकस्टार’ को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार, सर्वश्रेष्ठ लोकेशन, साऊंड रिकार्डिंग और सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए पुरस्कार मिला था। पीवीआर पिक्चर्स और बुक माई शो का संयुक्त उपक्रम वीकेएएओ मेट्रो शहरों के 30 स्क्रीन पर यह फिल्म रिलीज कर रहा है। जबकि, असम में इसे कामख्या फिल्म रिलीज करेगी। यह फिल्म 2017 में संपन्न टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की गई थी। 

गुवाहाटी के निकट रीमा के अपने छायागांव में निर्मित 'विलेज रॉकस्टार्स' गरीब बच्चों की अद्भुत कहानी है, जो मजेदार जीवन का लुप्त उठाते हैं। फिल्म का एक रॉक बैंड के रूप में बच्चों के साथ आगाज होता है। जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, यह बहुत मजाकिया अंदाज में पेश की जाती है। रीमा ने 'विलेज रॉकस्टार्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी जीता है। इस फिल्म ने भनिता दास के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का सम्मान भी हासिल किया है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट मल्लिका दास के काम के लिए भी सराहना मिली है।

विलेज रॉकस्टार 10 वर्षीय धुनू की कहानी है जिसकी देखरेख उसकी विधवा मां करती है। गरीबी में उसका पालन-पोषण करना और बार-बार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना, वह एक मजबूत शख्सियत वाली महिला थी। उसकी दृढ़ता, समझौता न करने की प्रवृत्ति उसे और अधिक मजबूत बना देती है। रीमा दास जो हमेशा मुंबई से बाहर काम करती हैं, ‘विलेज रॉकस्टार’ के जरिए उन्हें एकबार फिर अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका मिला।

 

प्रमुख खबरें

Vaishakh Amavasya 2024: पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए वैशाख अमावस्या के दिन जरुर करें ये उपाय

Noida : लाखों रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद इंजीनियर ने आत्महत्या की

मंगलवार को हुई शेयर मार्किट की अच्छी ओपनिंग, सेंसेक्स 123 चढ़कर 74,019 पर खुला

Supreme Court ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई शुरू की