जम्मू कश्मीर में सत्ता में आने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अफस्पा हटाने को प्राथमिकता देगी : उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह जम्मू कश्मीर से ‘अफस्पा’ हटाने को प्राथमिकता देगी और कश्मीरी युवाओं के साथ हो रहे ‘‘उत्पीड़न’’ को समाप्त करेगी।

उन्होंने यहां तक ​​घोषणा की थी कि उनके कार्यकाल के दौरान अफस्पा को हटा दिया गया होता, लेकिन इस प्रस्ताव को सेना की ओर से कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

अब्दुल्ला ने प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘पार्टी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराती है। सत्ता में आने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार अफस्पा को हटाने को प्राथमिकता देगी, जिससे हमारे युवाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगेगी।’’

पार्टी के घोषणापत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि यह वास्तव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि भाजपा ने इसे अस्वीकार कर दिया।’’

अब्दुल्ला ने आगाह किया कि ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेंस और उसके सहयोगियों के अलावा अन्य दलों के पक्ष में डाला गया प्रत्येक वोट भाजपा को ही मजबूत करेगा, चाहे कोई भी पार्टी चुनी जाए।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान