National Executive meeting: कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक शुरू हुई। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कर रहे हैं। बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री तथा मंत्री शामिल हैं। इस बैठक में राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकारिणी की बैठक आरंभ होगी। इसकी शुरुआत अध्यक्ष नड्डा के भाषण से होगी। दो दिन तक होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन