राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन Indian cinema को नया जीवन दे रहा है : अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन (एनएफएचएम) के तहत अभी तक 1293 फीचर और 1062 लघु फिल्मों तथा वृत्तचित्रों का डिजिटलीकरण किया गया है और यह मिशन भारतीय सिनेमा को नया जीवन दे रहा है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, ठाकुर ने शनिवार को पुणे में एनएफडीसी- भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) का दौरा किया था तथा राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की थी।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh के 633 नगर निकायों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

ठाकुर ने एनएफडीसी-एनएफएआई के परिसर में नव स्थापित फिल्म संरक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया जहां सेल्युलाइड रीलों के संरक्षण का कार्य हो रहा है। बयान के अनुसार, एनएफडीसी-एनएफएआई ने हाल ही में जीर्णोद्धार परियोजना भी आरंभ की है,जहां 21 फिल्मों को डिजिटल रूप में सहेजने की प्रक्रिया जारी है। अगले तीन वर्षों में कई फीचर और लघु फिल्मों और वृत्तचित्रों को डिजिटल रूप में सहेज कर रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा