राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रमुख हस्तियों ने अपनी बेटियों के साथ साझा कीं तस्वीरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को स्मृति ईरानी और एस जयशंकर जैसे केंद्रीय मंत्रियों सहित कई हस्तियों ने ट्विटर पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी बेटियां मेरा गौरव हैं, जिन्होंने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ खुद को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत हैं। आज के दिन #देश की बेटी की जयकार करो और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाओ।’’ विदेश मंत्री जयशंकर ने भी ट्विटर पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। 

 उन्होंने ट्विटर पर अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारी लड़कियों और लड़कों के लिए प्यार, देखभाल और अवसर हर समय समान होने चाहिए। हमें यह याद रखना होगा कि हमारे बच्चे हमसे सीखते हैं। चलो सही उदाहरण रखते हैं और हमारी लड़कियों और लड़कों के साथ समान रूप से इस दिन को मनाते हैं।’’ कई अन्य लोगों ने भी ट्विटर पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें पोस्ट की। 

इसे भी पढ़ें: यूपी के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हम देश की बेटियों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को सलाम करते हैं। केंद्र सरकार ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की हैं, जिनका मकसद मुख्य रूप से उन्हें बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना तथा लैंगिक संवेदनशीलता में सुधार को बढ़ावा देना है।’’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर भारत में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द