यूपी के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि वाला यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने बंगाली कलाकारों के साथ चाय पर चर्चा की, राज्यपाल धनखड़ भी रहे मौजूद 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि वाला यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़