National Herald case: कांग्रेस ने बुलाई महासचिवों और प्रभारियों की बैठक, विरोध प्रदर्शन को लेकर बनेगी रणनीति

By अंकित सिंह | Apr 17, 2025

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को अपने सभी महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, बैठक यहां इंदिरा गांधी भवन में शाम 4 बजे होगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध और प्रदर्शन की योजना बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: National Herald Case: हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को क्यों दी आत्मचिंतन करने की सलाह?

9 अप्रैल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत दायर अभियोजन पक्ष की शिकायत में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आरोपी नंबर 1 और उनके बेटे और सांसद राहुल गांधी, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, को आरोपी नंबर 2 के रूप में नामित किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 24, अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और ईडी की चार्जशीट के बाद भाजपा नीत केंद्र सरकार की निंदा की।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी