National Herald Case: ED की चार्जशीट पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, ये सब BJP के इशारे पर हो रहा है

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ भी नहीं है। वित्तीय परेशानियों के कारण इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। सोनिया गांधी ने कर्ज और दान के साथ इसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की। अब, वे कहते हैं कि कर्ज लेना गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून के खिलाफ काम कर रही है। जो गलत है, वह गलत है और हम इसे साबित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 50 लाख को 2000 करोड़ रुपये में बदलने का बिजनेस कैसे सीखा? हिमंता का राहुल गांधी से सवाल

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह कानूनी छद्मवेश में प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं है। ईडी को जवाब देना चाहिए कि एनडीए के किसी सहयोगी या भाजपा नेता को ईडी ने क्यों नहीं छुआ। चयनात्मक न्याय वास्तव में राजनीतिक ठगी के अलावा और कुछ नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि पिछले दो दिन से प्रतिशोध, उत्पीड़न और धमकी देने की राजनीति जारी है। कांग्रेस नेतृत्व खासतौर पर CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष राहुल गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया। जनता के मुद्दों, विदेश नीति और आर्थिक संकट से ध्यान हटाने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है। इस प्रतिशोध की राजनीति के सूत्रधार दो व्यक्ति हैं, जिनकी मानसिकता आपराधिक है, लेकिन हम चुप नहीं रहेंगे। आज भी राहुल गांधी जी गुजरात में हैं और हमारे साथियों ने देशभर में ED से जुड़े मामले को लेकर प्रदर्शन किए हैं। हमें चुप नहीं किया जा सकता। हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन