National Kabaddi Championship: UP-Maharashtra का दमदार प्रदर्शन, Quarter Final में बनाई अपनी जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2026

तमिलनाडु, चंडीगढ़, सेना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे और बिहार बृहस्पतिवार को यहां 72वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अगले राउंड में जगह बनाने के लिए 16 टीमें आठ नॉकआउट मैच में खेलीं। उत्तरप्रदेश ने गत चैंपियन सेना को 55-51 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश पर 53-38 से जीत दर्ज की। नॉकआउट में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब तमिलनाडु ने टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक हरियाणा को टाई-ब्रेकर में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों का स्कोर 35-35 से बराबर रहा।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा