राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की प्रत्याशी ने कुल्लू में लिया देवी-देवताओं का आर्शीवाद, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 16, 2021

कुल्लू। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की उम्मीदवार एडवोकेट अंबिका श्याम ने शुक्रवार को कुल्लू पहुँच अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शिरकत की और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अंबिका श्याम ने कहा कि मैनें कामना की थी कि दसहहरे में पहुंचकर देवी देवताओं का आर्शीवाद लूंगी और मेरी ये मनोकामना पूरी हुई। उन्होंने कहा की देव भूमि में देवी देवताओं का सदियों से अहम योगदान रहा है और आज भी विजयादशमी के इस अवसर पर इस अव्यवस्था नामक बुराई पर नेक नीति और नेक नीयत की अवश्य विजय होगी।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने कुल्लू दशहरे का विधिवत शुभारम्भ किया

देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कुल्लू के ढालपुर मैदान, बाजार व लोअर ढालपुर में अपना प्रचार भी किया। प्रचार के दौरान अंबिका व पार्टी के अन्य लोगों ने अपना विजन डॉक्यूमेंट और अपील लोगों को बांटी। इस दौरान लोगों ने भी तीसरे विकल्प की आवश्यकता बताई और पार्टी को वोट व समर्थन देने की बात भी कही।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये