बारिश की रिमझिम फुहारे में मनाएं नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे

By प्रज्ञा पाण्डेय | Jul 23, 2019

बरसात में जब रिमझिम फुहारे पड़ रही हों तब आइसक्रीम खाने का एक अलग ही मजा है। वो भी अगर आइसक्रीम वेनिला फ्लेवर की हो तो स्वाद दुगुना हो जाता है। तो आइए हम आपको नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे के बारे में बताते हैं। 

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड इमोजी डेः इमोजी के जरिए आसानी से कर सकते हैं बातचीत

वैसे तो नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे के दिन कैसा भी मौसम हो आप आइसक्रीम को जरूर पसंद करेंगे लेकिन तेज गर्मी में इसका मजा बढ़ जाता है। वेनिला आइसक्रीम का मजा आप कोन, डिश, फ्लोट, शेक या केक के रूप में ले सकते हैं। अगर आप इसे कोन में खाते हैं तो और भी कोन ले लें और एक्स्ट्रा कैलोरी की टेंशन भूल जाएं। 


वेनिला आइसक्रीम का जानें इतिहास

कई लोग कहते हैं कि थॉमस जेफरसन की वेनिला आइसक्रीम रेसिपी को जानते होंगे। जब थॉमस जेफरसन फ्रांस से रेसिपी लाए तो वेनिला का इस्तेमाल एज़्टेक लोगों ने 1500 के दशक में किया था। अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति ने फ्रांस दौरे के समय वेनिला स्वाद की खोज की होंगे। हालांकि वह वेनिला आइक्रीम का स्वाद चखने वाले पहले व्यक्ति नहीं थे। वेनिला आइसक्रीम बनाने वाले का पता लगाना मुश्किल होता है। 

कैसे मनाएं नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे

आप नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे पर आइसक्रीम पार्लर जा सकते हैं। अपने फ्रीजर में आइसक्रीम से भरा बर्तन रखें। आप उसमें चॉकलेट सिरप या कारमेल जोड़ सकते हैं। #VanillaIceCreamDay का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करें।

इसे भी पढ़ें: 13 जुलाई को मनाया जाता है नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे

वेनिला आइसक्रीम की रेसिपी

क्रीम या दूध, चीनी, अंडे, और वेनिला बीन्स या फ्लेवर के कस्टर्ड को फ्रीज करके बनाया जाता है। वैसे वेनिला खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला एक मसाला है जो वनीला ऑर्किड के फल की फली से आता है। वेनिला मुख्य रूप से मेक्सिको का एक पौधा है जो मध्य अमेरिका के बाहर की दुनिया के लिए अनजान था।  लेकिन 1600 के दशक के अंत में कुछ लोगों ने वेनीला को जान लिया। 

वेनिला आइसक्रीम को कब खाना होता है बेहतर 

सुबह नाश्ते में पेनकेक्स के साथ वनीला आइसक्रीम खा सकते हैं। रात के खाने में ब्राउनी के साथ वेनिला आइसक्रीम की कोन खा सकते हैं। एक्सरसाइज के बाद भी आप वेनिला आइसक्रीम का मजा ले सकते हैं।

खास है नेशनल वेनिला आइसक्रीम डे

वेनिला आइसक्रीम डे बहुत खास होती है। इस आइसक्रीम स्वाद सादा होने के बहुच चहेता होता है। 


वेनिला आइसक्रीम की हैं कई किस्में

वेनिला आइसक्रीम वी- यह एक खास किस्म की आइसक्रीम है। इसका स्वाद दूसरी आइसक्रीम से अलग होता है।

वेनिला आइसक्रीम: इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आपको एक इलेक्ट्रिक मिक्सर की जरूरत होती है। 

वेनिला बीन आइसक्रीम- पूरी फलियों का इस्तेमाल करने से वेनिला स्वाद में एक टेस्ट जुड़ जाता है।

आइस फ्रेंच वेनिला आइसक्रीम: एक्स्ट्रा स्वाद और मलाई के लिए अपनी आइसक्रीम में अंडे डालें।

प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Kirti Azad का Mamata को दमदार समर्थन: मुश्किल में साथ छोड़ने वाले चूहे नहीं हम, TMC संग

रोज Sunscreen फिर भी Tanning? आपकी ये 3 गलतियां Skin को बना रही हैं डार्क

चीन के एक दांव से Oil Market में मचेगी खलबली? Import बढ़ने से Supply पर बड़ा खतरा

Parliamentary Committee की सिफारिश: संकट टालने के लिए SEBI को मिलें और अधिकार, आएगा नया Market Code