13 जुलाई को मनाया जाता है नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे

national-french-fry-day-2019

राष्ट्रीय फ्रेंच फ्राई दिवस मनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि अपने पसंदीदा फ्रेंच फ्राइज़ चुनें और उसका मजा लें। फ्राइज़ के कुछ वैराइटी में आपको वफ़ल कट, बेल्जियम फ्राइज़, फ्राई वेजेज और कई अन्य शामिल हैं। अगर आप फ्रेंच फ्राइज के दीवाने हैं, तो इस दिन को दोस्तों और परिवार के साथ मनाएं।

कुरमुरे, सुनहरे, नमकीन फ्रेंच फ्राइज किसी पसंद नहीं होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल में एक दिन फ्रेंच फ्राइज डे मनाया जाता है। तो अगर आप नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते है नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे के बारे में।

नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे आमतौर पर 13 जुलाई को मनाया जाता है। वैसे तो दुनिया भर में तरह-तरह के फ्रेंच फ्राइज बनाए जाते हैं लेकिन स्वाद सबका लगभग एक जैसा ही होता है। फ्रेंच फ्राइज़ को चिप्स फ्राइज़,  फिंगर चिप्स या फ्रेंच-फ्राइड आलू के नाम से भी जाना जाता है। वैसे आप इसे किसी भी नाम से बुलाएं यह दुनिया भर के रेस्टोरेंट मिलता है। इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे बच्चे, बूढ़े सभी पसंद करते हैं। आप चाहे तो थोड़ा लहसुन और प्याज का पाउडर मिला सकते हैं या कुछ मसाले मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: संसाधन हैं सीमित पर बढ़ती जा रही है आबादी, उपाय क्या है?

ऐसे मनाएं नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे 

राष्ट्रीय फ्रेंच फ्राई दिवस मनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि अपने पसंदीदा फ्रेंच फ्राइज़ चुनें और उसका मजा लें। फ्राइज़ के कुछ वैराइटी में आपको वफ़ल कट, बेल्जियम फ्राइज़, फ्राई वेजेज और कई अन्य शामिल हैं। अगर आप फ्रेंच फ्राइज के दीवाने हैं, तो इस दिन को दोस्तों और परिवार के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर #NationalFrenchFryDay का इस्तेमाल कर पोस्ट करें।

नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे की हिस्ट्री

फ्रेंच फ्राइज नाम की वजह से अक्सर लोग सोचते हैं कि यह जरूर फ्रांस में पहली बार बनाया गया होगा  लेकिन वास्तव में यह बेल्जियम में पहली बार बनाया गया था। 17 वीं शताब्दी के अंत में बेल्जियम में एक गांव के कुछ लोगों आलू के टुकड़ों को वैसे ही भूना जैसे वह मछलियों को भूनते थे। उस समय उनका का यह अक्सर खाए जाने वाला खाना बन गया। पहले विश्व युद्ध के दौरान  बेल्जियम में तैनात अमेरिकी सैनिकों को पहली बार ये स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज दिया गया। सबसे पहले किसी फ्रेंच इंसान ने इसे फ्रेंच फ्राइज कहना शुरू किया था। उसके बाद फ्रांसीसी और  अमेरिकी सैनिकों ने इन तले हुए आलू को फ्रेंच फ्राइज़ कहना शुरू कर दिया। लेकिन शायद नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे सबसे पहले 2000 के दशक में मनाया गया था। सबसे ज्यादा फ्रेंच फ्राइज अमेरिका में पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: आखिर 5 जुलाई को ही क्यों चुना गया नेशनल बिकनी डे के लिए

इसे भी रखें याद

फ्रेंच फ्राइज़ में हाई कैलोरी और फैट होता है जिसके कारण पोषण से जुड़े मुद्दों में अक्सर यह पीछे छूट जाता है।

दुनिया भर में फ्रेंच फ्राइज के अंदाज हैं निराले

संयुक्त राज्य अमेरिका में अक्सर चीज़बर्गर्स या हॉट डॉग के साथ परोसा जाता है और कभी-कभी पनीर या मिर्च के साथ भी खाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम में इन्हें मछली के साथ भी सर्व जाता है। कनाडा में, फ्रेंच फ्राइज़ पाउटिन नामक एक डिश में पनीर, दही और भूरे रंग के ग्रेवी के साथ बड़े शौक से खाया जाता है। मध्य पूर्व के लोग  फ्रेंच फ्राइज़ को अक्सर चिकन के साथ खाते हैं। मैक्सिको में, फ्राइज़ को अक्सर गर्म सॉस और नींबू के रस के साथ परोसा जाता है।


दुनिया भर में हैं नाम अलग 

फ्रेंच फ्राइज के दीवाने दुनिया भर में आपको मिल जाएंगे लेकिन अलग-अलग देशों में इसके नाम भी हैं निराले। अमेरिका में इन्हें फ्रेंच फ्राइज़ कहा जाता है। बेल्जियम में "बेल्जियम फ्राइज़", फ्रांसीसी में उन्हें "पोम फ्राइट्स", यूके में, "चिप्स" और स्पेन में इन्हें "पेटटास फ्रिटास" कहा जाता है। कुछ देशों में इन्हें "फिंगर चिप्स" कहते हैं यही नहीं इनका एक नाम "फ्लेमिश फ्राइज़" भी है।

प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़