NATO summit में उ. कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने पर करेंगे चर्चा : द. कोरिया के राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकल्प को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का समय आ गया है और इस सप्ताह उनकी उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेताओं के साथ उत्तर कोरिया के बढ़ते हथियारों के भंडार से निपटने के तरीके पर चर्चा करने की योजना है। यूं सुक येओल लिथुआनिया के विलनियस में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह मंगलवार और बुधवार को दो देशों की यात्रा पर रहेंगे, जिसमें पोलैंड भी शामिल है।

यात्रा पर रवाना होने से पहले ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के सवालों के लिखित जवाब में यूं ने कहा कि वह और नाटो के नेता ‘‘उत्तर कोरिया के अवैध कृत्यों’’ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर देंगे। उन्होंने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण और साइबर सुरक्षा सहित 11 क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए एक नया नाटो-दक्षिण कोरियाई दस्तावेज शिखर सम्मेलन में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

अपना बोया ही काट रही ममता बनर्जी

ज़मीन के विवाद में Pankaj Tripathi के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ़्तार

Kota, Bikaner के बाद Jodhpur में Caesarean Delivery के बाद 8 महिलाओं की तबियत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री बोले, प्रसव पीड़ा से बचने के लिए महिलाएं कराती हैं सर्जरी

इस क्राइसिस में कॉकरोच भी नहीं कर पाएंगे सर्वाइव, गॉडजिला हमारी ओर आ रहा, आम आदमी से लेकर बजट तक पर कैसे पड़ेगा इम्पैक्ट?