नाटो के अमेरिकी जनरल ने किया आगाह, अफगानिस्तान में चुनाव से पहले बढ़ सकती है हिंसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

लुबलियाना (स्लोवेनिया)। नाटो में अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने कहा कि उन्हें अफगानिस्तान में इस महीने के अंत में होने वाले चुनाव के मद्देनजर हिंसा बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि सहयोगी देश सैन्य अभियानों के लिए जरूरी इंतजाम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के शांति वार्ता रद्द करने के बाद अब तालिबान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रूस

एयर फोर्स जनरल और सुप्रीम अलाइड कमांडर ने कहा कि अफगानिस्तान में हुए हालिया घटनाक्रम के बाद भी सहयोगी देशों को अमेरिका का संदेश यही है कि अमेरिका और नाटो इस संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हैं। तालिबान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता खत्म हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह वार्ता खत्म होने की घोषणा की क्योंकि तालिबान हमले जारी रखे हुए है।

 

प्रमुख खबरें

Lucknow की जनता Modi के साथ, Rajnath Singh की बड़ी जीत का BJP कार्यकर्ताओं ने किया दावा

प्रधानमंत्री अब तक Rahul Gandhi के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए : जयराम

चार महीनों में एक लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया : Delhi Traffic Police

केरल में शैलजा और मंजू वारियर पर RMP नेता की टिप्पणी से विवाद खड़ा हुआ