ट्रंप के शांति वार्ता रद्द करने के बाद अब तालिबान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रूस

after-trump-s-cancellation-of-peace-talks-now-taliban-delegation-reached-russia
[email protected] । Sep 14 2019 10:36AM

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रूस इस बैठक को अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाल करने की आवश्यकता के तौर पर देखता है और तालिबान ने भी वॉशिंगटन के साथ वार्ता जारी रखने के लिए तैयार होने की पुष्टि की है।

मॉस्को। तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रूस पहुंचा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह के साथ शांति वार्ता को रद्द करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद तालिबान का प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंचा है।रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने तालिबान के कतर स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन के हवाले से कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के दूत जमीर काबुलोव के साथ चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के साथ अफगानिस्तान शांति वार्ता का अंत हो गया : डोनाल्ड ट्रंप

तालिबान के एक अधिकारी ने इस यात्रा की पुष्टि की है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रूस इस बैठक को अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाल करने की आवश्यकता के तौर पर देखता है और तालिबान ने भी वॉशिंगटन के साथ वार्ता जारी रखने के लिए तैयार होने की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के वार्ता रोक देने से अमेरिका को होगा सबसे ज्यादा नुकसान: तालिबान

अमेरिका के साथ वार्ता के प्रयास नाकाम होने के बाद यह तालिबान की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला शेर मोहम्मद स्टानिकजई कर रहा है। शाहीन ने मंगलवार को तालिबान की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा था कि समूह अब भी अमेरिकी वार्ताकारों से बात कर रहा है ताकि कम से कम यह पता चले कि आगे क्या करना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़