America से होगी NATO की जंग, Trump के ग्रीनलैंड प्लान पर फ्रांस-जर्मनी-इटली-ब्रिटेन ने चौंकाया

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2026

डेनमार्क और अन्य यूरोपीय संघ और नाटो देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि ग्रीनलैंड के भविष्य के बारे में निर्णय लेने का अधिकार केवल डेनमार्क और ग्रीनलैंड को है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, इटली के प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने इस घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसे भी पढ़ें: धमकाना मत, ग्रीनलैंड नहीं ठेंगा मिलेगा, अब किस देश ने ट्रंप को दी खुली चुनौती

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कई मंचों पर यह कह रहे हैं कि अब ग्रीनलैंड की बारी है क्योंकि उन्हें ग्रीनलैंड अमेरिका की सुरक्षा के लिए चाहिए। अमेरिका की सुरक्षा के नाम पर वो चीन और रूस का भी नाम लेते हैं और कहते हैं कि कभी भी यह हमारे घर पर दस्तक दे सकते हैं। ऐसे में हमें ग्रीनलैंड की जरूरत है। हम उसे लेकर रहेंगे।

 

प्रमुख खबरें

Gurugram में 14 ग्राम MDMA के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, वीजा अवधि भी खत्म

श्रीगंगानगर में नहर के पानी को लेकर प्रदर्शन, 10 किसान हिरासत में लिए गए

Manipur के Kamjong में हमले के बाद SP Tholu Rocky का तबादला

Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन