इन नेचुरल तरीकों को अपनाकर करें स्टेमिना बूस्ट अप

By मिताली जैन | Jan 21, 2020

आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जिनकी महज कुछ सीढि़यां चढ़ने के बाद ही सांसे फूलने लग जाती हैं या फिर उन्हें अपनी डेली एक्टविटीज को पूरा करने के लिए भी परेशानी होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनके अंदर उतना स्टेमिना नहीं होता। जिसके कारण छोटा सा फिजिकल कार्य करने के बाद उन्हें बहुत अधिक थकान महसूस होती हैं। हालांकि यह कोई बेहद गंभीर समस्या नहीं है। अगर आप चाहें तो कुछ छोटे−छोटे टिप्स की मदद से अपने स्टेमिना को नेचुरली बूस्टअप कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारें में−

ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील होता है, इसे भूल से भी स्किप ना करें। यह ना सिर्फ आपके बॉडी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, बल्कि आपको एनर्जी देता है और स्टेमिना भी बढ़ाता है। आप ब्रेकफास्ट में ओट्स, अंडे व होल व्हीट ब्रेड को शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होता है इरेक्टाइल डिसफंक्शन और कैसे करें इलाज

रहें हाइड्रेटेड

हर वक्त थकान महसूस होने का एक मुख्य कारण शरीर का डिहाइड्रेट होना भी होता है। इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी के अलावा नियमित रूप से चुकंदर का जूस भी पीएं। दरअसल, इसमें नाइट्रेट्स होता है, जो आपके स्टेमिना को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आप दिन की शुरूआत में गुनगुना पानी पीएं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करके डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है।


जरूरी है मैग्नीशियम

अगर आप नेचुरल तरीके से अपना स्टेमिना बूस्ट अप करना चाहते हैं तो आपको मैग्नीशियम को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। मैग्नीशियम ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है, जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। पत्तेदार सब्जी, नट, बीज, मछली, सोयाबीन, एवोकैडो, केला और डार्क चॉकलेट मैग्नीशियम के कुछ अच्छे स्रोत हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में जगह दे सकते हैं।

शामिल करें कार्ब्स

मैग्नीशियम के साथ−साथ कार्ब्स को भी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। कार्ब्स आपके शरीर को स्टार्च और शुगर प्रदान करते हैं। जो बाद में एनर्जी में बदलकर स्टेमिना बढ़ाते हैं। खासतौर से कॉम्पलैक्स कार्ब्स आपको पूरा दिन फुल रखते हैं और एनर्जी भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोते समय बच्चा करता है बिस्तर गीला, अपनाएं यह नेचुरल उपाय

एक्सरसाइज भी जरूरी

शरीर का स्टेमिना बढ़ाने के लिए खाने के साथ−साथ आपको जिस चीज का सबसे ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है, वह है एक्सरसाइज। आपको नियमित रूप से कुछ देर व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम बॉडी रेसिसटेंस को बढ़ाता है और आपको हरदम थके रहने की समस्या से निजात दिलाकर फिट बनाता है। अगर आपने अभी−अभी व्यायाम शुरू किया है तो आप इंटेंस वर्कआउट करने की जगह शुरूआत हल्के व्यायाम से करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम