रोहिणी अदालत गोलीबारी मामला: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नवीन बल्ली को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने रोहिणी अदालत में गोली मारकर जितेंद्र गोगी की हत्या किए जाने के मामले में पूछताछ के लिए जेल में बंद गैंगस्टर नवीन बल्ली को दो दिन के लिए अपनी हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: सड़क पर भीख मांगने और सामान बेचने वाले आठ बच्चों को बचाय गया: डीसीपीसीआर

जेल अधिकारियों ने बताया कि ताजपुरिया तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वापस जेल लौट गया है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब बल्ली को जेल के अंदर पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को रोहिणी अदालत में हुई गोलीबारी के पीछे ताजपुरिया प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है। जेल में बंद अलग-अलग गिरोहों के प्रमुख गैंगस्टर सुनील राठी और नवीन बल्लीकी भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

वकीलों के वेश में दो हमलावरों ने रोहिणी अदालत के अंदर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हमलावर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे। मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ था कि ताजपुरिया ने गोगी को मारने का फोन पर निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल जल्द ही ‘विंटर एक्शन प्लान’ की घोषणा करेंगे: अधिकारी

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात