Naveen Patnaik ने नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और 30 मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले पांच राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। हमारा देश आपके नेतृत्व में विकास की नयी ऊंचाइयों को छुए। मोदी (73) जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

RBI Repo Rate में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी के आसार, MPC बैठक में महंगाई पर नजर

Winter Diet में बाजरा, रागी या ज्वार: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए कौन सा अनाज सबसे बेहतर

UP Assembly Election 2027: Chandrashekhar Azad बोले, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा और BJP में होगी सीधी टक्कर

एक Lok Sabha MP करता है 26 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व, US से 3.3 गुना ज्यादा