नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नवीन पटनायक, बोले- ओडिशा के लिए यह गर्व की बात

By अंकित सिंह | Jul 24, 2022

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मैं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन करने और उन्हें शुभकामनाएं देने आया हूं। मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि ओडिशा की एक बेटी को भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है, मैं कल उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए वहां मौजूद रहूंगा। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू नवीन पटनायक सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया था तब भी नवीन पटनायक में हार्दिक प्रसन्नता जताई थी। 

 

इसे भी पढ़ें: सांसदों ने रामनाथ कोविंद को दी विदाई, राष्ट्रपति ने कहा- पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए


इससे पहले नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर द्रौपदी मुर्मू को शुक्रवार को फोन कर बधाई दी थी। पटनायक ने ट्वीट कर कहा था कि ओडिशा की बेटी, निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से फोन पर बात की और ओडिशा के लोगों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के पूरे परिवार को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। वहीं प्रचार के दौरान द्रौपदी मुर्मू जब अपने गृहराज्य ओडिशा पहुंचीं थी तो उनका शानदार स्वागत किया गया, जिससे वह भावुक हो गईं थी। मुर्मू ने कहा था कि राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनकी उम्मीदवारी के समर्थन की घोषणा कर ‘राखी’ का वादा निभाया। 

 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश की रणनीतियां आगे भी ऐसे ही विफल होती रहीं तो कोई सहयोगी साथ नहीं बचेगा


बीजू जनता दल के विधायकों और सांसदों के साथ बातचीत के दौरान मुर्मू ने कहा था कि मैंने सुभद्रा (बहन) की तरह जगन्नाथ (पटनायक) की कलाई में राखी बांधी थी। बहन के कुछ मांगने से पहले, भाई ने उसे समर्थन देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा की इस बेटी के प्रति उनके (पटनायक) व्यवहार के लिए मैं उनकी ऋणी रहूंगी। मुख्यमंत्री ने अपने आवास ‘नवीन निवास’ पर मुर्मू के लिए भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों ने बताया कि भोज के दौरान ‘बैगन भाजा’, ‘आलू भरता’ और ‘बड़ी चूड़ा’ तथा दाल चावल जैसे ओड़िया व्यंजन परोसे गए थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजद के संसदीय दल के नेता पिनाकी मिश्रा भी नवीन निवास में आयोजित भोज में शामिल हुए। मुर्मू (64) ने कहा कि वह ओडिशा विधानसभा में दो बार चुन कर आई थीं। 

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah ने सूखे से निपटने के लिए राहत जारी करने में केंद्र के ‘अन्याय’ के खिलाफ दिया धरना

हरदोई में पेड़ से कार टकराई, पिता-पुत्र की मौत, तीन बच्चों समेत छह अन्य घायल

Karnataka Sex Scandal । हजारों अश्लील वीडियो से भरे Pen Drive की क्या है कहानी? क्यों देश छोड़कर भागने पर मजबूर हुए Prajwal Revanna

जनता की भावनाओं को समझते ही ‘400 पार’ का नारा भूल गयी भाजपा : Akhilesh Yadav