Amit Shah की टिप्पणी पर नवीन पटनायक का पलटवार, बोले- बीजेपी के झूठ की कोई सीमा नहीं

By अंकित सिंह | May 24, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा उनके स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और लगभग एक महीने से राज्य भर में अपनी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठ बोलने की भी एक सीमा होती है। जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और मैं लगभग एक महीने से पूरे राज्य में प्रचार कर रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: Puri में PM Modi ने रोड शो कर Sambit Patra के पक्ष में बनाया माहौल, Cuttack में जनसभा को किया संबोधित

77 वर्षीय बीजद नेता नवीन पटनायक और पांडियन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया तंज के जवाब में अपनी टिप्पणी की। संबलपुर में एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए, शाह ने घोषणा की, "बीजद सरकार द्वारा ओडिशा को नष्ट किया जा रहा है। नवीन बाबू द्वारा ओडिशा पर 'बाबू शाही' थोपा जा रहा है, जिससे उड़िया लोगों की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। नवीन बाबू ओडिशा के गौरव और संस्कृति का गला घोंट रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ओडिशा के पास कई खनिज संपदा और युवा, मेहनती लोग हैं, लेकिन उसके पास कोई मेहनती मुख्यमंत्री नहीं है। 

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत