Navi Mumbai: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और वहां से भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपनगरीय चेंबूर निवासी सैनी को ‘इंटेल 386’ और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर’ की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी