नवजोत सिद्धू सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे, फैला रहे भ्रामक सूचना: देओल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल ने शनिवार कोकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला तथा उन पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए सरकार के कामकाज में बाधा डालने और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। देओल की यह टिप्पणी सिद्धू द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रमुख पद से अपना इस्तीफा वापस लेने के एक दिन बाद आई है। इस्तीफा वापस लेने के बाद सिद्धू ने ऐलान किया था कि वह तब तक पदभार ग्रहण नहीं करेंगे जब तक देओल को महाधिवक्ता पद से हटाया नही जाता है और नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए पैनल का गठन नहीं किया जाता है।

अमृतसर पूर्व के विधायक सिद्धू देओल और पुलिस महानिदेशक इकबालप्रीत सिंह सहोता की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। देओल और सहोता दोनों को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पसंद का माना जाता है। पिछले महीने सिद्धू ने कहा था कि अगर महाधिवक्ता और पुलिस महानिदेशक को नहीं हटाया गया तो कांग्रेस का कोई चेहरा नहीं होगा। देओल ने 2015 मेंबेअदबी की घटनाओं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी से संबंधित मामलों में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी की पैरवी की थी जबकि सहोता को पिछली शिअद-भाजपा सरकार ने बेअदबी की घटनाओं की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल का प्रमुख बनाया था। देओल ने अतुल नंदा का स्थान लिया था, जिन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सितंबर में यह पद छोड़ दिया था। इस हफ्ते की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि देओल ने एजी पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि वरिष्ठ अधिवक्ता ने इन खबरों का खंडन किया।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की