By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 29, 2026
शारदीय नवरात्रि का पर्व बेहद नजदीक आ चुका है। अभी से लोग गरबा और डांडिया नाइट की तैयारी में लगें हैं। नवरात्र में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है और हर जगह बड़े-बड़े पंडाल देखने को मिलते हैं। इस दौरान गरबा नाइट्स और डांडिया का इंतजार हर किसी को रहता है।
कुर्ती को बनाएं गरबा लुक का हिस्सा
यदि आपके पास कोई भी मल्टीकलर या मिरर वर्क वाली कुर्ती है, तो आप उसे लॉन्ग स्कर्ट या प्लाजो के साथ पहन सकते हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और दुपट्टे के साथ यह लुक काफी खूबसूरत लगेगा।
पुरानी साड़ी से बनाएं स्टाइलिश लुक
आपके पास हल्की गुजराती प्रिंट या प्रिंटेड साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप करने के बजाय अलग स्टाइल में पहन सकते हैं। आप चाहे तो कमर पर बेल्ट या ट्रेडिशनल कमरबंद लगाकर लुक को मॉर्डन टच दें सकते हैं।
लहंगे की जगह लॉन्ग स्कर्ट
अगर आपके पास फ्लेयर्ड या प्रिंटेड स्कर्ट को कॉनस्ट्रास्टिंग ब्लाउज या शॉर्ट कुर्ती के साथ पेयर कर सकते हैं। वहीं, आप रंगीन दुपट्टा गरबा वाइब को और बढ़ा सकता है।
दुपट्टे से बदलें पूरा लुक
आप सिंपल कुर्ती और पैंट को मिरर वर्क, बंधनी या कलरफुल दुपट्टे के साथ स्टाइल करें। इसके साथ ही आप ट्रेडिशनल झुमके, चूड़ियां और बिंदी जोड़ने से आउटफिट तुरंत फेस्टिव नजर आने लगेगा।
ज्वेलरी पर दें खास ध्यान
सिंपल कपड़े को क्लासी दिखाने के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चोकर, चूड़ियां, पायल और ट्रेडिशनल कमरबंद जैसे एक्सेसरीज लुक को गरबा-रेडी बना सकते हैं। मेकअप में बिंदी और ब्राइट लिप कलर भी खूबसूरत फिनिश दे सकता है।
छोटा सा स्टाइलिंग टिप
जैसा कि गरबा में डांस करते समय आउटफिट आरामदायक होना जरुरी है। ऐसे कपड़े का चयन करें, जिनमें आसानी से आप मूव कर पाएं और ज्वेलरी या दुपट्टे को अच्छी तरह से सुरक्षित कर लें। अब पुराने कपड़ों को नए कॉम्बिनेशन और एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करके बिना ज्यादा खर्च के आकर्षक गरबा लुक पा सकते हैं।