Raisina Dialogue: नेवी चीफ बोले- चीन से हिंद महासागर को सुरक्षित रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2023

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि जब भी कोई तकनीक आती है तो उसे काउंटर भी जाता है। उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन की लड़ाई के दौरान देखा कि युद्ध में जब भी नई तकनीक आई, उसका जवाब भी दिया गया। भारत में जो भी तकनीक उपलब्ध है हम उसका उपयोग कर रहे हैं। हमने नौसेना के लिए तकनीक विकसित करने के लिए 75 चुनौतियां दी थी। उत्पादों के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए 1100 से अधिक स्टार्टअप और एमएसएमई ने प्रस्ताव दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: LAC से सामने आया दिलचस्प VIDEO, भारतीय सेना के जवानों ने आइस हॉकी मैच में अपने हाथ आजमाए

एडमिरल आर हरि कुमार रायसीना डायलॉग में यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो, यूके के नेवल स्टाफ के प्रमुख एडमिरल बेन की और जापान के रक्षा मंत्रालय के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल कोजी यामाजाकी के साथ बोल रहे थे। एडमिरल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में भारत की नीति सम्मान, संवाद, शांति और समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एसएजीएआर या क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण से निर्देशित है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट