राज्यसभा चुनाव में मतदान कर पाएंगे नवाब मलिक और अनिल देशमुख? जमानत के लिए खटखटाया HC का दरवाजा

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

राज्यसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति तेज है। छठे सीट के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच लड़ाई है। इसी कड़ी में सबसे बड़ा सवाल यही है कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख क्या राज्यसभा चुनाव में मतदान कर पाएंगे? दरअसल, यह दोनों नेता इस वक्त जेल में हैं। आज जमानत के लिए दोनों ने मुंबई की एक विशेष अदालत का रुख जरूर किया था। लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों नेताओं ने अब बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के मुताबिक के अनिल देशमुख और नवाब मलिक ने मुंबई हाईकोर्ट में विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी और कल राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति मांगी है। हाई कोर्ट ने इस मामले को तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया। लेकिन कल सुबह सुनवाई होने की संभावना है। इसका मतलब साफ है कि कल के चुनाव के मद्देनजर इन दोनों नेताओं को लेकर असमंजस की स्थिति अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व हमारी सांस, उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तंज- कश्मीर में करें हनुमान चालीसा का पाठ

भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा अनिल सुखदेवराव के अलावा धनंजय महादिक को उम्मीदवार बनाया गया है। पीयूष गोयल और अनिल सुखदेवराव आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन धनंजय महादिक को जीत के लिए शिवसेना उम्मीदवार से मुकाबला करना होगा। शिवसेना ने 2 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। शिवसेना की ओर से संजय राऊत और संजय पवार चुनावी मैदान में है। छठे सीट पर धनंजय महादिक और संजय पवार के बीच मुकाबला होना है। ऐसे में महाराष्ट्र में 10 जून को राज्यसभा का चुनाव होने जा रहा है। 1998 के बाद यह ऐसा पहला मौका होगा जब राज्य में राज्यसभा के लिए मतदान होंगे। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!