आर्यन को मिली क्लीन चिट तो जेल में बंद नवाब मलिक ने पूछा, क्या समीर वानखेड़े पर कार्रवाई करेगी NCB?

By अभिनय आकाश | May 27, 2022

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख के बेटे आर्यन खान को क्रूज पर ड्रग्स मिलने के मामले में क्लीन चिट दे दी गई। इस सिलसिले में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। आर्यन समेत 6 लोगों को सबूत न मिलने के कारण छोड़ दिया गया है। एनसीपी के पूर्व मंत्री  नवाब मलिक ने पूछा कि क्या कथित मादक द्रव्य जब्ती मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट देने के बाद स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े और उनकी निजी सेना के खिलाफ अब कार्रवाई करेगा ?

इसे भी पढ़ें: NCB की बड़ी कारवाई, अवैध इंटरनेट दवा कंपनी का भंडाफोड़; 3.71 करोड़ नकद बरामद

मंत्री ने वानखेड़े के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आर्यन को उनके पिता, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से पैसे लेने के लिए झूठे मामले में फंसाया गया था। मलिक ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की वास्तविकता पर भी सवाल उठाए।  

प्रमुख खबरें

इस शख्स ने बताई मोदी के बारे में खतरनाक बात, भारत हैरान!

जब नाना पाटेकर ने रजनीकांत को दी थी राजनीति से दूर रहने की सलाह, कहा था- वे बहुत सीधे हैं, राजनीति चालबाज़ों का खेल है

GST 2.0: अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने और आसान नियमों पर विचार

ECINET की खामियों पर Congress का वार, BJP मुख्यालय से वोटर लिस्ट कंट्रोल करने का आरोप