नवाब मलिक ने ईडी की हिरासत में बिताई रात, एमवीए नेताओं का विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के मंत्री और विधायक नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार नवाब मलिक रात भर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में थे। ईडी ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक को धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बोले- कृषि और ग्राम जीवन परिवर्तन का एक बहुत बड़ा साधन बन सकता है बजट

ईडी का कहना है कि यह जांच, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों आौर मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से संबंधित है। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक (62) से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी के दफ्तर में करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री बृहस्पतिवार सुबह दक्षिण मुंबई में स्थित राज्य सचिवालय, मंत्रालय के पास एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसके बाद 25 फरवरी से तीनों एमवीए दलों के कार्यकर्ता राज्यभर में मोर्चा निकालेंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Iran को दो टूक, Global Oil Supply में कोई भी रुकावट बर्दाश्त नहीं होगी

Online Fraud पर RBI का सख्त शिकंजा, UPI यूजर्स के लिए आए ये 5 बड़े Security Rules

Gold Price Crash: मार्च में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 12% सस्ता हुआ सोना, जानें वजह

PSL 2024 में Babar Azam का जलवा, T20 Record बनाकर Virat Kohli को भी पछाड़ा, बने Fastest 12000 रन