शरीफ और मरियम की पहली रात कड़ी सुरक्षा के बीच अदियाला जेल में बीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2018

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने रावलपिंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाली अदियाला जेल में पहली रात गुजारी । दोषी ठहराये गये दोनों वीआईपी को ‘बी’ श्रेणी की सुविधा मुहैया करायी गयी। इन दोनों को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधकारियों ने शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) को एवेनफील्ड संपत्ति मामले लंदन से लाहौर पहुंचने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया। वे अबू धाबी के रास्ते लाहौर पहुंचे थे।

उन्हें एक विशेष विमान से इस्लामाबाद ले जाया गया और फिर पुलिस काफिले की सुरक्षा में अलग - अलग बख्तरबंद गाड़ियों में उन्हें अदियाला जेल ले जाया गया। द न्यूज ने खबर दी है कि नयी योजना के मुताबिक , अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी बेटी को अदियाला जेल में रखने का निर्णय लिया जहां उन्हें ‘ बी ’ श्रेणी की सुविधा मुहैया करायी गयी। 

इस्लामाबाद प्रशासन द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, तत्काल प्रभाव और अगले आदेश तक दोनों शख्सियत को रखने के लिए राजधानी में सिहाला पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के एक विश्राम घर को एक उप- जेल घोषित कर दिया है। हालांकि, जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अधिकारियों ने अब उन्हें अदियाला जेल में रखने का निर्णय लिया है। आदियाला जेल में इस्लामाबाद मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में डॉक्टरों की एक टीम ने शरीफ और उनकी बेटी मरियम की मेडिकल जांच की और उन्हें फिट घोषित किया। 

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म