Nawaz Sharif ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान आने के लिए विमान का टिकट बुक कराया : खबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2023

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के लिए हवाई टिकट बुक कराया है। सोमवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

समा टीवी ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि इस समय ब्रिटेन में रह रहे नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे और उसी दिन उनका अबूधाबी से लाहौर रवाना होने का कार्यक्रम है।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एतिहाद एयरवेज की उड़ान संख्या ईवाई243 के बिजनेस क्लास का टिकट बुक कराया है। उन्होंने कहा कि एतिहाद एयरवेज का विमान शाम 6 बजकर 25 मिनट पर लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत