नवाज शरीफ नहीं मिली जमानत, अस्पताल से वापस जेल भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके इलाज के सिलसिले में लाहौर के जिन्ना अस्पताल में 10 दिनों तक भर्ती रहने के बाद सोमवार को वापस जेल भेज दिया गया। अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की कैद की सजा काट रहे शरीफ को 15 फरवरी को हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए कोट लखपत जेल से अस्पताल ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें: नवाज शरीफ की सजा निलंबित करने पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आमिर फारूक और न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि आवेदन ‘‘खारिज’’ किया जाता है। फैसला सुनाने के वक्त पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ सहित पाकिस्तान मुस्लिम लीग -- नवाज (पीएमएल-एन) के कई नेता मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा