नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान एक साथ इस थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

By रेनू तिवारी | Jul 05, 2019

बॉलीवुड के दो दमदार कलाकरा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो 'लंचबॉक्स' के कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान डायरेक्टर हनी त्रेहान की अगली फिल्म में नजर आएंगे। निर्देशक हनी त्रेहान ने बताया की वह इन दोनों बहुमुखी अभिनेताओं के साथ एक गहन थ्रिलर बनाने के लिए उत्सुक हैं।

बताया जा रहा है कि हनी त्रेहान की अगली फिल्म की कास्ट के अलावा फिल्म का नाम भी फाइनल कर लिया गया है सूत्रों के अनुसार फिल्म का नाम "रात अकेली है" रखा गया है। इस फिल्म की कहानी के अनुसार दो मेल किरदार अहम है। जिसके लिए डायरेक्टर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान को चुना हैं। ये फिल्म थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग भी इस महीने के अंत तक शुरू होने की बात कहीं जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मिशन मंगल के लिए तैयार अक्षय कुमार, 15 अगस्त को भरेंगे उड़ान!

फिल्म के डायरेक्टर ने दोनों अभिनेताओं से संपर्क किया है और उनकों इस फिल्म के लिए अप्रोच भी किया है। फिल्म की कहानी भी  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान को सुनाई गई जिसके उन्होंने पसंद किया है। जहां तक उम्मीद है नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान साथ काम करने से इंकार नहीं होगा। इरफान खान अभी बीमारी से उठे है उनके स्वास्थ्य को ध्यान में फिल्म के शूट निर्धारित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह