नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा ने पूरी की अपनी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री नेहा शर्मा ने निर्देशक कुशान नंदी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की पटकथा गालिब असद भोपाली ने लिखी है। इसकी कहानी एक ‘अजीब’ जोड़े के आसपास घूमती है और फिल्म की शूटिंग मुख्य तौर पर लखनऊ और वाराणसी में हुई है। नंदी ने बताया कि गानों को छोड़कर टीम के सदस्यों ने फिल्म की शूटिंग तय समय सीमा के अंदर और सुरक्षा एहतियातों के साथ पूरी कर ली।

नंदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को देखकर आनंदित होंगे। सिद्दीकी ने इस साल फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। यह फिल्म 2021 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी