Shehnaaz Gill से अनफिल्टर बातचीत करते नजर आए Nawazuddin Siddiqui, प्यार के मामले में खुद को अभिनेता ने बताया Pure

By एकता | May 21, 2023

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें उनकी लाजवाब अदाकारी और दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' के लिए चर्चा में हैं। नवाज़ुद्दीन की ये फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता इसका जमकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में नवाज़ुद्दीन अभिनेत्री शहनाज गिल के चैट शो 'देसी वाइब्स' पर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता ने शहनाज गिल के साथ कुछ अनफ़िल्टर्ड बातें की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इसे भी पढ़ें: Adipurush Song Jai Shri Ram । अजय-अतुल की जोड़ी ने फिर कर दिखाया कमाल, पिछले 24 घंटों से नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है गाना

प्यार के अलावा अपनी बॉलीवुड यात्रा पर भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बात की। उन्होंने कहा, 'लम्बा चलने के लिए जुगाड़ नहीं लगाने पड़ते। कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। थोड़े जुगाड़ जिंदगी में किए होंगे मैंने भी।' अभिनेता ने शहनाज के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की है। देसी वाइब्स का ये एपिसोड जल्द ही अभिनेत्री के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता Gold Medal

Egypt में स्वतंत्र मीडिया मंच Matsdaash के 6 पत्रकार गिरफ्तार, मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम