हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- झारखंड में फिर पैर पसार रहा नक्सलवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

रांची। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आरोप लगाया कि राज्य में एक बार फिर नक्सलवाद और उग्रवाद पैर पसारने लगे हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। झारखंड प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने राज्य सरकार को कमजोर और तुष्टिकरण की निशानी बताया और आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसके राज में विकास के सारे काम अवरूद्ध हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘जनता में हमारा स्थान है। हमें सबसे ज्यादा वोट मिले। अब गोलबंदी करके... मिलकर के हमें हराने का प्रयास करें तो ये गणित का नम्बर है। लेकिन भाजपा लोगों के दिलों में बसी है।’’ उन्होंने की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की सराहना की और कहा कि झारखंड की जनता महसूस करती होगी कि भाजपा की सरकार न होने के कारण जन कल्याण की नीतियों में जो इजाफा हुआ था आज उसका उन्हें कितना नुकसान हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का भी खयाल रखा, आपदा को अवसर में बदला: जेपी नड्डा 

उन्होंने कहा कि रघुवर दास जी की सरकार ने प्रदेश में बहुत अच्छे काम किए थे। जनता की सेवा की। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान योजना चलाई थी तो रघुबर दास ने कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 5 एकड़ तक की भूमि के लिए 31,000 रुपये तक किसानों को देने का प्रवाधान किया था। अकेला झारखंड ऐसा प्रदेश था जिसने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए दूसरा सिलेंडर भी मुफ्त देने की व्यवस्था की थी।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue