छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने धारदार हथियार से एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलगेर गांव में नक्सलियों ने शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के पेगड़ापल्ली गांव का मूल निवासी बारसे मंडीमरका गांव के स्कूल में कार्यरत था। वह वर्तमान में सिलगेर में निवास कर रहा था, जहां यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिलने के बाद जगरगुंडा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...