छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेलाकांकेर गांव निवासी रवि कट्टम (25) और तिरुपति सोढी (38) की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि नक्सलियों के एक दल ने शुक्रवार रात नेलाकांकेर निवासी कट्टम और सोढी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले जिले में 14 अक्टूबर को नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge का धमाका! RGV का दावा- अगर फिल्म ने कमाए 2000 करोड़, तो हिल जाएगा साउथ सिनेमा का साम्राज्य!

Reliance US Deal Explained | Donald Trump का धमाका! टेक्सास में खुलेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी, रिलायंस करेगा 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निवेश

West Asia crisis के बीच Air India का मिशन गल्फ! बुधवार को संचालित होंगी 58 विशेष उड़ानें

Iran के मिसाइल हमलों में भारी गिरावट! सैन्य तबाही की प्लानिंग या Tehran की कोई नई रणनीति?