कांग्रेस के आरोपों पर नायब सैनी का पलटवार, बोले- EVM पर सवाल खड़े करना उनकी आदत, मोदी की नीतियों की जीत हुई

By अंकित सिंह | Oct 14, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार सत्ता संभालने से पहले प्रतिष्ठित कामाख्या मंदिर में अपनी पहली यात्रा की, सोमवार को मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ईवीएम को लेकर कांग्रेस द्वारा लागाए जा रहे आरोपों पर भी पलटवार किया है। कांग्रेस पर वार करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी परंपरा रही है कि जब उन्हें कोई सफलता नहीं मिलती है तो वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। लेकिन हरियाणा में पीएम मोदी की नीतियों की जीत हुई है, कांग्रेस का झूठ हार गया है।

आयोग को 20 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों ने दी अपनी लिखित शिकायतों में आरोप लगाया है कि आठ अक्टूबर को हुई मतगणना के दौरान कुछ ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थीं। निर्वाचन आयोग को ये शिकायतें हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दी गई हैं। कांग्रेस ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम ‘अप्रत्याशित’ हैं और कुछ सीट पर ईवीएम में विसंगितयों का आरोप लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Kaithal Accident | हरियाणा में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नौ अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निर्वाचन आयोग को शिकायतें सौंपी थीं। आज, हमने एक अद्यतन ज्ञापन दिया है, जिसमें हरियाणा के 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में गंभीर और स्पष्ट अनियमितताओं को रेखांकित किया गया है।’’ उन्होंने आयोग को दिये गए ज्ञापन को साझा करते हुए कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आयोग इस पर संज्ञान लेगा और उपयुक्त निर्देश जारी करेगा। आयोग को दिये पार्टी के ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि संलग्न शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सुनिश्चित करें कि इन निर्वाचन क्षेत्रों की सभी ईवीएम को तुरंत सील कर दिया जाए। यह भी अनुरोध है कि हमारी शिकायतों पर विस्तृत जांच शुरू की जाए और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा