NBCC ने जेपी इंफ्राटेक के लिए संशोधित बोली लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

नयी दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाली एनबीसीसी लिमिटेड ने कर्ज में फंसी जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण एवं करीब 20,000 फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बुधवार को संशोधित बोली प्रस्तुत की। ऋणदाताओं ने जेपी समूह की कंपनी के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल एनबीसीसी और सुरक्षा समूह को अपनी बोली को और बेहतर करने को कहा था। सुरक्षा समूह अपनी संशोधित बोली जमा कर चुकी है।

हालांकि, एनबीसीसी और सुरक्षा समूह की संशोधित पेशकश की जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है। जेपी इंफ्राटेक के अंतरिम समाधान के लिये नियुक्त पेशेवर (आईआरपी) अनुज जैन ने शेयर बाजारों को जानकारी दी कि ऋणदाताओं की समिति की 26 अप्रैल को बैठक होनी है। सूत्रों ने बताया कि कर्जदाता अब इच्छुक खरीदारों की संशोधित बोलियों पर विचार करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप

Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा

Amit Shah ने रवाना की देश की पहली LNG Train, 1,500 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ