NCB ने बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट को किया गिरफ्तार, कोकीन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को मुंबई में गिरफ्तार किया और उसके पास से कोकीन बरामद की। एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड के एक तबके में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कर रही एनसीबी ने छापे के बाद गोदांबे को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि गोदांबे एक चर्चित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है और वह कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुका है। उन्होंने बताया कि गोदांबे को अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

पद्मावत के जौहर सीन पर Swara Bhasker की सफाई: बोलीं—मैंने कभी रानी पद्मावती को डरपोक नहीं कहा, मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया

उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद बढ़ा, BJP ने Rahul Gandhi के लिए किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Nashik में Rahul Gandhi के दौरे पर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर की नारेबाजी

Disha Salian मामले में FIR दर्ज कर पिता का बयान लेगी CBI, हाईकोर्ट ने दिए आदेश