NCB अधिकारी वानखेड़े का आरोप- मुंबई पुलिस कर रही है निगरानी, महाराष्ट्र सरकार ने खारिज किया दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस या किसी अन्य एजेंसी को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश नहीं दिया है। क्रूज जहाज पर छापेमारी का नेतृत्व करने के बााद चर्चा में आए वानखेड़े ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि दो पुलिस अधिकारी उनका पीछा कर रहे थे। क्रूज पर छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: विजया दशमी पर मंदिरों को खोलने का फैसला लेने का अधिकार है सरकार को: अदालत

एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, वानखेड़े नियमित रूप से उपनगर ओशिवारा में कब्रिस्तान जाते थे, जहां उनकी मां को 2015 में उनकी मृत्यु के बाद दफनाया गया था। एनसीबी अधिकारी ने सोमवार को दावा किया था कि कथित तौर पर ओशिवारा थाने के दो अधिकारी कब्रिस्तान गए और वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज लिया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक