सुपरस्टार शाहरुख खान के घर एनसीबी की छापेमारी, आर्यन खान के तार अनन्या पांडे से भी जुड़े!

By रेनू तिवारी | Oct 21, 2021

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान के घर एनसीबी की टीम पहुंची है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी आर्यन के खिलाफ सबूत इकठ्ठा करने के लिए मन्नत पहुंची है। एनसीबी की टीम घर की तलाशी ले रही है। आर्यन खान के बेडरूम की तलाशी भी ली जा रही है, ताकि सबूत इकठ्ठा किए जा सकें। इस समय आर्यन खान हिरासत में हैं उनसे क्रूज पर ड्रग्स पार्टी को लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी सिलसिले में जांच टीम मन्नत में सर्च ऑपरेशन कर रही  है। सुबह एनसीबी की टीम मन्नत पहुंची और टीम ने तलाशी लेने के लिए दस्तावेज दिखाए जिसके बार परिवार के लोगों ने एनसीबी को सर्च ऑपरेशन करने की इजाजत दी।  मन्नत में माना जा रहा है कि शाहरूख खान और गौरी खान मौजूद है। शाहरूख की मौजूदगी में ही एनसीबी ने मन्नत पर छापेमारी की हैं। 

मुंबई की विशेष अदालत ने बुधवार को अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। आर्यन खान और 7 अन्य को 3 अक्टूबर को मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था।  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ अपना ऑपरेशन चला रही हैं जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम जुड़ चुका है।  

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान