By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026
जायडस वेलनेस लिमिटेड ने कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने उसकी पूर्व अनुषंगी कंपनी नेचुरल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की विघटन याचिका का निपटारा कर दिया है और अतिरिक्त स्पष्टीकरण तथा सहायक दस्तावेजी साक्ष्य मांगे हैं। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ का 18 नवंबर का आदेश उसे एक दिन बाद मिला। सूचना के अनुसार प्राधिकरण ने साफ किया कि यह निपटारा नेचुरल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (एनआईपीएल) या उसके परिसमापक के नया आवेदन दायर करने के अधिकार को प्रभावित किए बिना किया गया है।
जायडस वेलनेस ने कहा कि ऐसे में परिसमापक जरूरी स्पष्टीकरणों और सहायक दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ विघटन के लिए एक नया आवेदन दायर करेगा। परिसमापक ने मूल रूप से दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 के तहत 25 मार्च 2026 को एनआईपीएल के विघटन के लिए याचिका दायर की थी।