राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने केंद्र पर महाराष्ट्र के प्रति बेपरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केंद्र पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच महाराष्ट्र के प्रति लापरवाही भरा रवैया अपनाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार नहीं बना पाई इस कारण से ऐसा कर रही है। महा विकास आघाड़ी सरकार में एक घटक, राकांपा का यह आरोप राज्य में कोविड-19 टीकों की कमी के दावे के मद्देनजर आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्य सरकार के दावों को निराधार बताते हुए बुधवार को उसकी आलोचना की थी और कहा था कि वह वैश्विक महामारी को रोकने में अपनी विफलता को छिपा रही है।

इसे भी पढ़ें: दस राज्यों में रोजाना बढ़ रहे हैं कोरोना के नए मामले, संक्रमण की दर बढ़कर 8.40 फीसदी हुई

उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही थी कि हर्षवर्धन टोपे की मांग पर सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देंगे। तापसे ने आरोप लगाया, “मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मीडिया की सस्ती तरकीबों का इस्तेमाल करना भाजपा की नीति है। यह मोदी सरकार है जिसका महाराष्ट्र के प्रति रवैया बेपरवाह है क्योंकि भाजपा यहां सरकार नहीं बना पाई।” तापसे ने कहा कि अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देखना चाहें तो टीकों की प्राप्त खुराकों और दी गई खुराकों पर डेटा उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर