राकांपा नेता एकनाथ खडसे और बच्चू काडू कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खडसे और महाराष्ट्र के मंत्री बच्चू कडू कोरोना वायरस से शुक्रवार को संक्रमित पाए गए। दोनों ही दूसरी बार संक्रमित पाए गए हैं। पूर्व मंत्री खडसे को बंबई अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ इसी संक्रमण की वजह से पिछले साल नवंबर में भी मुझे भर्ती होना पड़ा था। मैं फिर से संक्रमित हो गया हूं। मैं स्वस्थ हूं।’’ जल संसाधन राज्य मंत्री बच्चू कडू भी इससे पहले सितंबर में संक्रमित पाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: रावत सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, पति की पैतृक संपत्ति में सह-स्वामित्व देने वाला अध्यादेश लाई

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं दूसरी बार संक्रमित पाया गया हूं। फिलहाल पृथक-वास में हूं। मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, कृपया जांच करा लें।’’ इस बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने खुद को पृथक-वास में रखा है क्योंकि उनके कार्यालय में काम करने वाले दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

केरल में एलडीएफ नेता पर हमले के आरोप में छह भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Delhi Bans Tandoor | तंदूरी रोटी, चिकन-सोया चाप जैसी चीजों का दिल्लीवाले अब नहीं ले पाएंगे मजा! दिल्ली सरकार ने निकाल ये कड़ा आदेश

मोगैम्बो के रिकॉर्ड में नाम बदलने के अलावा कुछ भी नहीं..., बीके हरिप्रसाद ने PM Modi पर कसा तंज

दिल्ली-NCR में आज भी प्रदूषण का कहर, कई कांग्रेस नेताओं ने संसद में पेश किया स्थगन प्रस्ताव