मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ईडी के समक्ष हुए पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल कथित करोड़ों रुपये के उड्डयन घोटाले से एयर इंडिया को हुए घाटे को लेकर चल रही धन शोधन जांच के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि पटेल यहां सुबह करीब साढ़े दस बजे एजेंसी के समक्ष पेश हुए। उनका बयान धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। समझा जाता है कि पटेल से कई सवाल पूछे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: आखिर सुर्खियों में क्यों हैं प्रफुल्ल पटेल, जानें पूरा कारण

यह मामला अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए हवाई स्लॉट्स तय करने में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई आपराधिक शिकायत से सामने आया। इसमें राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया को घाटा हुआ। जांच एजेंसी ने अदालत में हाल ही में जो आरोपपत्र दायर किया उसमें पटेल (62) को ऐसे व्यक्ति के तौर पर नामजद किया गया जिसे उड्डयन लॉबिस्ट दीपक तलवार जानता है। ईडी ने कुछ समय पहले तलवार को गिरफ्तार किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) नेता को मामले में बतौर आरोपी नामजद नहीं किया गया है। पटेल 2004 और 2011 के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रभारी रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रहलाद पटेल ने पर्यटन मंत्री के रूप में पदभार संभाला

ईडी पहले ही सरकारी एयरलाइन और उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ प्रबंधन में कई लोगों से पूछताछ कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य पटेल से तलवार के बयानों और खुलासों के बारे में पूछताछ की जा सकती है। मामले में ईडी के आरोपपत्र में तलवार को नामजद किया गया है और दावा कियाहै कि वह पटेल के नियमित संपर्क में था। आरोपपत्र के अनुसार, तलवार ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइनों के लिए अनुचित लाभ हासिल किए। तलवार को दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS