पवार से मिले राहुल, राकांपा अध्यक्ष ने राहुल से अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया शरद पवार से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान पवार ने गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की है। इसके साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष से पद पर बने रहने का आग्रह करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने जगनमोहन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

उधर, गांधी के इस्तीफे की जिद पर अड़े होने की वजह कांग्रेस में पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से मुलाकात की। गौरतलब है कि 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि सीडब्ल्यूसी ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें संगठन में सभी स्तर पर आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS